चम्पावत, अगस्त 26 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। मैरोली-कैरोली मोटर मार्ग में रतिया नदी में पुल निर्माण को स्वीकृति मिली है। यहां 30 मीटर स्पान के पुल निर्माण के लिए 2.37 करोड़ रुपये की की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सेतु निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही बरसात के दौरान भी आवागमर सुचारू रूप से चल सकेगा। डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था को समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...