चम्पावत, अगस्त 14 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। यूकेडी का जिला स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से राजेन्द्र पुनेठा को पार्टी का जिलाध्यक्ष और रमेश बिष्ट को महामंत्री चुना गया। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में यूकेडी जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में वक्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का संदेश दिया। विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी दरबान सिंह रजवार ने विकास के मुद्दे पर बात करते हुए क्षेत्र समस्याओं को बताया। उन्होंने कहा कि यूकेडी के सत्ता में आने के क्रमवार प्रदेश की समस्याओं का निदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Almora News: यूकेडी ने महिला प्रकोष्ठ का गठन किया इस दौरान पिथौरागढ से नियुक्त पर्यवेक्षक जगत सिंह मेहता की देखरेख में जि...