चम्पावत, अक्टूबर 29 -- Champawat News: टनकपुर, संवाददाता। एसडीएम प्रमोद कुमार ने मोहनपुर में लगाए जा रहे गैसोनेट के डीसीयू (डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल यूनिट) को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बैठक में बिना एनओसी के प्लांट लगाए जाने पर विरोध जताया। गुरुवार को टनकपुर तहसील में एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिना एनओसी के डीसीयू लगाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि प्लांट लगाने में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। गैसोनेट के प्रतिनिधियों ने गैस स्टोरेज और कास्केड परिवहन से जुड़े सुरक्षा मानकों की जानकारी दी, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि और अग्निशमन विभाग के अधिकारी इन दावों से संतुष्ट नहीं दिखे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ए...