चम्पावत, अगस्त 11 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। तल्लापाल बिलौना के स्वाला में वन पंचायत की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने मृदा और जल संरक्षण करने के लिए निर्माण कार्य करने की मांग की। इसके लिए सर्वसम्मति से कार्य करने पर सहमति जताई गई। वन बीट अधिकारी बलवंत भंडारी ने वन पंचायत की कार्यकारिणी के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से वन्य जीवों के हमले के खतरे को देखते हुए जंगल में समूह में जाने की अपील की। बैठक में सरपंच सुनील दत्त भट्ट, ललित भट्ट, रेखा भट्ट, चंद्रप्रकाश, लीलाधर, गोपाल दत्त, हेम चद्र, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...