चम्पावत, अक्टूबर 18 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत जिले में 98.18 करोड़ रुपये की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 30.94 करोड़ रुपये की नौ योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा बनबसा में स्टेडियम की खेल सुविधाओं के विकास और बैडमिंटन हॉल निर्माण की सौगात भी मिली है। मुख्यमंत्री ने नागार्जुन पार्क का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण, शवदाह गृह को विद्युत शवदाह गृह, गैस भट्टी अथवा पारंपरिक विधि से संचालित करने की व्यवस्था, टकनागूंठ-डांडामंडला और सिटी-न्याड़ी मोटर मार्ग, लोहाघाट क्षेत्र में रौंसाल-दुंगराखोला-चकसिलकोट तथा मरौड़ाखान-छेड़ा असबाड़ मोटर मार्गों का उच्चीकरण का शिलान्यास किया। वहीं सर्किट हाउस के विस्तारीकरण, उच्ची...