Champawat News: मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों में तेजी लाएं
चम्पावत, जुलाई 23 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों में तेजी लाने को कहा है। निर्माण कार्यों को लेकर हुई बैठक में उन्होंने समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में डीएम ने मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पूर्ण हो चुके कार्यो की सूचना मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। डीएम ने नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। वन आपत्ति से लंबित पड़े कार्यों के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में पीडी अजय सिंह, सीईओ मान सिंह, डीईएसटीओ दीपकीर्ति तिवारी, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, ईई एमसी पलड़िया व हितेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.