चम्पावत, सितम्बर 8 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उन्होंने विभिन्न मागों को लेकर काला फीता बांध कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने गेट मीटिंग में विचार विमर्श किया। चम्पावत में मंगलवार को फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार व महामंत्री जीवन ओली ने बताया कि 19 सितंबर तक काला फीता बांध कर विरोध किया जाएगा। दूसरे चरण में 21 से 24 सितंबर तक कैबिनेट मंत्रियों को ज्ञापन भेजेंगे। 25 सितंबर को जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालय में एक दिनी धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतनमान अपग्रेडेशन, पदोन्नति समय से करने, रिक्त पड़े मिनिस्ट्रीयल पदों को भरने और संवर्गीय भत्तों व सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग की। यह भी पढ...