चम्पावत, जुलाई 23 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट और नगर के आसपास के क्षेत्रों में मास्टर प्लान और प्राधिकरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोगों ने मास्टर प्लान को प्राधिकरण के दायरे से बाहर करने को कहा है। हालांकि मास्टर प्लान को लेकर अभी तक आपत्ति दर्ज नहीं हुई है।

मास्टर प्लान में क्षेत्र शामिल लोहाघाट नगर के साथ कलीगांव, कोलीढेक, पाटन-पाटनी और सुंई पऊ के क्षेत्र को मास्टर प्लान में शामिल करने की योजना है। जिसके तहत प्रशासन ने 31 जुलाई तक आपत्तियां मांगी हैं। इसको लेकर डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक भी हो चुकी है। जिसमें लोगों को मास्टर प्लान के बारे में बताया गया।

हंगामेदार बैठक बुधवार शाम को पालिका सभागार में हंगामेदार बैठक हुई। विधायक खुशाल अधिकारी ने कहा कि सरकार पहले लोहाघाट की नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करे। व...