Champawat News: मानव-वन्य जीव संघर्ष कम करने को कमर कसी
चम्पावत, अक्टूबर 19 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। वन विभाग ने मानव-वन्य जीव संघर्ष कम करने को तैयारी पूरी करने का दावा किया है। विभाग वन्य जीवों की निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों का सहारा ले रहा है। जिले में मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है। डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन ने बताया कि गुलदार एवं अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों की सूचना मिलने गश्त की जा रही है। बताया कि वर्तमान में चम्पावत प्रभाग में 64 कैमरा ट्रैप औ तीन ड्रोन कैमरे क्रियाशील हैं। इसके अलावा इस वर्ष दस अतिरिक्त कैमरा ट्रैप क्रय किए जाएंगे। वन्य जीवों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए दो ट्रेंक्यूलाइजिंग गन, 18 गुलदार पिंजड़े, पांच टाइगर पिंजड़े और तीन भालू रेस्क्यू पिंजड़े उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: नैनीताल के 6 गांवों में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.