चम्पावत, अक्टूबर 23 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत के डीएफओ धिनो पुरुषोत्तम ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्षों को रोकने के लिए वन विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि जिले में समय-समय पर मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में इन घटनाओं को कम करने पर मंथन किया जा रहा है। बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर गांवों के आसपास उगने वाली झाड़ियों को कम करने पर जोर दिया जा रहा है। वार्ता में दर्जाधारी श्याम पांडेय, एसडीओ सुनील कुमार, रेंजर बृजमोहन टम्टा, डिप्टी रेंजर चतुर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...