चम्पावत, जुलाई 28 -- Champawat News: बनबसा । राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में मां शारदा आरती सावन माह के दूसरे सोमवार को शारदा घाट में संपन्न हुई। खराब मौसम और बारिश के बाबजूद भी आरती में भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। जन कल्याण के लिए की जाने वाली माँ शारदा आरती श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में 12 वर्षों से सावन महा के प्रत्येक सप्ताह को शारदा घाट पर आयोजित कराई जाती रही है। समिति के संस्थापक कपिल भार्गव ने बताया कि हम सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ साथ युवाओं को भी इस आरती से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। युवा नशे और गलत आदतों से दूर रहें और ईश्वर के स्वरूप को पहचाने।आरती में मुख्य रूप से संजय जोशी, केसर सिंह खोलिया, गिरीश जोशी, अभिषेक गोयल, नीरज कापड़ी, तरूण, सुशील, दीपक सक्सेना, राजकुमार पारीक, अमरजीत सिंह आदि उप...