चम्पावत, सितम्बर 22 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में सात दिनी मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रतियोगिता में अव्वल आए विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेला समिति ने सभी लोगों का आभार जताया। चम्पावत में मंगलवार को सात दिनी मां नंदा सुनंदा महोत्सव का समापन हुआ। समापन पर बालेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुलेख, निबंध समेत अन्य प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। मेला समिति अध्यक्ष विजय वर्मा ने सभी का आभार जताया। आयोजन में मंदिर के महंत प्रकाश गिरी, विकास साह, बसंत वर्मा, शंकर रावल, रोहित बिष्ट, बहादुर फत्र्याल...