चम्पावत, अगस्त 17 -- Champawat News: लोहाघाट। मां झूमाझुरी महोत्सव की तैयारियों को लेकिर बैठक हुई। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि चार दिनी महोत्सव 16 सितंबर से होगा। मुख्य मेला 19 सितंबर को होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। बैठक में कोषाध्यक्ष मदन विश्वकर्मा, प्रदीप कुंवर, प्रदीप विश्वकर्मा, दीपक कुमार, प्रकाश चंद्रा, बृजेश विश्वकर्मा, प्रकाश बोहरा, रमेश पाटनी, मदन बोहरा, मनोहर करायत, प्रकाश पाटनी, गिरीश महर, रवि महर, राहुल महर, पंकज बोहरा, महेंद्र कुंवर, शशांक पांडेय, विनीत पाटनी, बलवंत राम और मोहन बोहरा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...