Champawat News: महिलाओं ने हल्द्वानी जाकर जूट बैग बनाने की बारीकियां सीखीं
चम्पावत, अगस्त 3 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। नाबार्ड ने एमईडीपी योजना के तहत एक दिनी भ्रमण कार्यक्रम चलाया। इस दौरान विभिन्न समूहों की 30 महिलाओं ने जूट बैग यूनिट हल्द्वानी का भ्रमण किया। ब्लॉक मिशन मेनेजर दीपा राय ने बताया कि बाराकोट में 15 दिवसीय जूट बैग प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें एनआरएलएम के तहत विभिन्न समूह की 30 महिलाएं जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को जू बैग यूनिट हल्द्वानी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान महिलाओं को जूट बैग बनाने के बारे में बताया। यहां आरएफसी चन्द्रशेखर भट्ट, समन्वयक हर्ष, बीएमएम मुसीर अहमद आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.