Champawat News: मडलक में लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ
चम्पावत, सितम्बर 18 -- Champawat News: लोहाघाट। जीआईसी मडलक में सामुदायिक लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मोहित पाठक ने डुंगरालेटी हाईस्कूल व जीआईसी मडलक के मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मनोज प्रसाद ने बताया कि लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इंटर में जिले में छठे स्थान पर रहे छात्र धीरज चंद के पिता देवी चंद और एसएमसी अध्यक्ष ललित पंत को सम्मानित किया। लोगों ने लाइब्रेरी, मडलक जीआईसी में कक्ष निर्माण, डुंगरालेटी स्कूल उच्चीकरण के लिए सीएम का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Champawat News: सीमांत क्षेत्र मडलक में लाइब्रेरी का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.