चम्पावत, अगस्त 5 -- Champawat News: सतीश, टनकपुर। टनकपुर के नायकगोठ स्थिति मां अखिलतारिणी मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके लिए नौ अगस्त को बैठक होगी। जिसमें 18 गांव के लोग हिस्सा लेंगे। नायकगोठ मंदिर में बुधवार को मंदिर समिति की बैठक हुई। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। इससे पहले अध्यक्ष दीपक जोशी ने वर्तमान कार्यकाल का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। बताया कि नौ अगस्त को होने वाली बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में संजय पांडेय, दीनदयाल धामी, महेश सिंह, चंद्र मोहन सिंह, विनय धामी, पीयूष जोशी, लक्ष्मण रंसवाल, दीपक सिंह विट्ठल, समीर सिंह, नवीन सिंह, अमन सिंह, हयात सिंह, आभा देवी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...