चम्पावत, अक्टूबर 26 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत के मंगतोला गांव में निशुल्क नागरिक पुस्तकालय खोला गया। सेवानिवृत्त अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ.विनोद कुमार जोशी ने अपने पिता स्व. मोती राम जोशी की स्मृति में नागरिक पुस्तकालय की स्थापना की है। सप्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत बाबा जमुना गिरि ने पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्व.मोती राम जोशी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...