चम्पावत, सितम्बर 30 -- Champawat News: चम्पावत। क्वैराला घाटी के भोलेश्वर महादेव मंदिर की तस्वीर बदली नजर आएगी। मंदिर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने 1.66 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। आरडल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील दत्ताल ने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत भोलेश्वर मंदिर परिसर को धार्मिक स्वरूप के अनुरूप आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...