चम्पावत, अगस्त 17 -- Champawat News: लोहाघाट। तल्ली चांदमारी स्थित हिटलर मार्केट में सोमवार सुबह मकान की छत में पापुलर का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते वक्त भवन के आसपास कोई नहीं थी। दमकल कर्मियों ने पेड़ का निस्तारण किया। अग्निशमन प्रभारी हंसदास सागर के निर्देश पर दमकल कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित तरीके से हटाया। यहां दमकल कर्मी जगदीश सिंह तिलाड़ा, उमेश कुमार, प्रतिभा राणा, पारस वर्मा और कुंदन सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...