Champawat News: ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन हुआ
चम्पावत, अगस्त 17 -- Champawat News: चम्पावत। आरसेटी के 35 दिनी ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन हुआ। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर भावना रावत ने ब्यूटी पार्लर से संबंधित जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन जनार्दन चिलकोटी और बीना जोशी ने किया। प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश जोशी, ललित पाटनी, छवि दत्त पाण्डेय, राजेश पंत एवं अमर पटवा ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.