चम्पावत, अक्टूबर 26 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। बाराकोट के बैड़ाओड़ में प्रज्ञान टीएसपीए फाउंडेशन और सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने के समन्वय से पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ। राजशेखर जोशी ने युवाओं से कहा कि अनुशासन में रहकर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराने की है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पुस्तकालय खुलने से विद्यार्थियों और युवाओं को मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...