Champawat News: बिरगुल रामलीला में सीता स्वयंवर हुआ
चम्पावत, अक्टूबर 21 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। चम्पावत के बिरगुल में रामलीला जारी है। यहां धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ। महिला पात्रों के शानदार अभिनय ने सभी का मन मोह लिया। चम्पावत के बिरगुल में रामलीला जारी है। लीला निर्देशक मोहन जोशी के निर्देशन में तीसरे दिन धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और दशरथ के दरबार में परशुराम के प्रवेश करने तक की लीला का मंचन किया गया। राम की पात्र साक्षी महराना, लक्ष्मण की शीतल भट्ट और सीता के पात्र के रूप में सोनू महराना ने शानदार अभिनय किया। इससे पहले दर्जाधारी मुकेश महराना ने तीसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ किया। आयोजन में राजेंद्र सिंह महराना, अशोक बिष्ट, नवीन महराना, सुन्दर सिंह बिष्ट, प्रधान हरक सिंह बिष्ट, चिंतामणि भट्ट, नवीन जोशी, बंटी महराना, महेश सिंह महराना, दिनेश जोशी आदि ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.