Champawat News: बिनवालगांव को बनाया नया बोर्ड परीक्षा केंद्र
चम्पावत, अक्टूबर 31 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत जिले के बिनवालगांव जीआईसी को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का नया केंद्र बनाया है। जिले में अब परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ कर 45 हो गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि दूरस्थ बिनवालगांव जीआईसी को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अब तक यहां के छात्र 26 किमी दूर जीआईसी मछियाड़ में परीक्षा देते थे। डीएम ने राउमावि गोली के परीक्षा केंद्र को 12 किमी दूर जीआईसी दुबचौड़ा करने के निर्देश दिए। अब तक यहां के बच्चे 15 किमी दूर जीआईसी भिंगराड़ा में परीक्षा देते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.