Champawat News: बालेश्वर वार्ड में बनेगा चिल्ड्रन पार्क
चम्पावत, अक्टूबर 22 -- Champawat News: योगेश,चम्पावत। चम्पावत के बालेश्वर वार्ड में चिल्ड्रन पार्क बनाया जाएगा। यहां दस नाली क्षेत्रफल में पार्क बनेगा। इससे बच्चों व अन्य लोगों को सुविधा मिल सकेगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी ने बताया कि बालेश्वर वार्ड में पार्क प्रस्तावित किया गया है। बताया कि पार्क में झूले, स्लाइड, क्लाइम्बिंग फ्रेम, सैंड पिट, सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरे, पाथवे, बेंच, गजीबो और वाटर कूलर लगाया जाएगा। लॉन विकसित करने के साथ संवेदी दीवार और पशु आकृतियां भी बनाई जाएंगी। इधर कलक्ट्रेट परिसर में तहसील भवन बनाया जा रहा है। उत्तराखंड पेयजल निगम 13.85 करोड़ से भवन का निर्माण कार्य कर रही है। आधुनिक तहसील भवन बनने से लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.