चम्पावत, सितम्बर 1 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। सोमवार की देर रात से हो रही मूसलाधार भारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक गुमदेश के भैरंगी पौंड़ में मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। किमतोली मोटर मार्ग में सड़क की दीवार गिरने से बसंती देवी की गौशाला को खतरा बना हुआ है ग्राम पंचायत कोटला मंदिर और गांव को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मजपीपल की दीवार क्षतिग्रस्त,राजकीय इंटर कॉलेज मडलक को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है पंचेश्वर खाईकोट में नदी नाले उफान में आने से भूकटाव से पेड़ों और उपजाऊ भूमि को नुकसान,छमनिया चौड़ राजकीय पॉलिटेक्निक में विद्यालय परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होने से भवन को खतरा, बाराकोट मोटर मार्ग में छमनियां रोडवेज के पास स्क्रबर बंद होने से बरस...