Champawat News: बाराकोट में विशेष शिविर में 130 मरीजों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं
चम्पावत, जुलाई 30 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में आयोजित विशेष चिकित्सक शिविर का समापन हो गया। शिविर में क्षेत्र के 130 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न जांच सेवाएं भी प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में एसीएमओ डॉ. अतुल, डॉ. कैलाश चंद्र, डॉ. रेखा, फार्मासिस्ट मनोज वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर ललिता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.