चम्पावत, अगस्त 17 -- Champawat News: लोहाघाट। बाराकोट में प्रधान संगठन की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आपदा के कार्यों को प्रधानों की जानकारी के बगैर अन्य व्यक्तियों को देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वीबीजीरामजी के कार्य ग्राम पंचायत में कराने, प्रधानों को बीस हजार मानदेय देने, न्यूनतम मजदूरी 600 और कुशल 800 रुपये करने और जिला योजना में ग्राम सभा की बैठक के अनुसार योजना रखने की मांग की। बैठक में दीपक सिंह, खड़क सिंह, रीता, पंकज कुमार, गंगा दत्त, भुवन सिंह, नवीन जोशी, दीपक सिंह, उमेश चंद्र, केशव दत्त, किरन जोशी, दीपक तड़ागी, खड़क सिंह, हरीश चंद्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...