चम्पावत, जुलाई 2 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाराकोट में साप्ताहिक वन महोत्सव और हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान लोगों को कानूनी जानकारियां भी दी। गुरुवार को बाराकोट तहसील परिसर पर मल्टा,संतरा ,बांज के पौधों का रोपण किया। पीएलवी नवीन पंत ने बताया शिविर का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौधा रोपण, वनों से संबंधित कानूनी अधिकारों, जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण कानूनों की जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रकृति को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संबंधी कानूनों के प्रति सजग रहने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986, वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के बारे...