चम्पावत, जुलाई 3 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तल्ला बापरू में साप्ताहिक वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र तथा सार्वजनिक मेला स्थल पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। ग्राम प्रधान ममता बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी भवान सिंह फर्त्याल ने ग्रामीणों को वन अधिनियम तथा वनों के महत्व और उनसे मिलने वाले पर्यावरणीय और सामाजिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने देवदार, बांज, आंवला, च्यूरा, तेजपत्ता और अमरूद के पौधे लगाए तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- भिंगराड़ा रेंज में पौधरोपण किया पौधारोपण अभियान में ग्राम पंचाय...