चम्पावत, सितम्बर 6 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। भारी भारत के दौरान पूर्णागिरि के बाटनागाड़ क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से आ रहे स्लिप एवं मलबे को तत्काल हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की तैनाती की गई है। जिससे मार्ग से मलबे की सफाई कर यातायात को निरंतर सुचारू रखा जा सके। लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी मार्ग वर्तमान में यातायात हेतु पूर्णतः खुले हुए हैं एवं आवागमन सामान्य है। संवेदनशील स्थलों पर पूर्व से ही जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। यदि किसी स्थान पर मार्ग बाधित होने की स्थिति बनती है, तो विभागीय टीमों द्वारा रिस्पांस टाइम कम करते हुए बाधित मार्ग को पुनः खोलने का कार्य किया जा रहा है।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...