चम्पावत, जुलाई 18 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जन जन की सरकार के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन जारी है। इस क्रम में ठांठा गांव में शिविर लगाया गया। जिसमें 434 लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। डीएम ने ग्रामीणो को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। लोहाघाट के ठांठा गांव में शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर लगाया। शिविर के माध्यम से कुल 434 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं लाभ पहुंचाया। शिविर में खेतीबाड़ी के लिए महेश चंद्र को 50 हजार रुपये का लोन दिया। डीएम मनीष कुमार ने सरकारी स्टॉलों का निरीक्षण किया। पाटन पाटनी के बसंत सिंह ने सुरक्षा दीवार निर्माण, सुदरका के रमेश चन्द्र ने पेयजल पाइप लाइन, ठांठा के शिवशंकर पाठक ने ग्रामीणों के राशन कार्ड बनाने, नरकोट के नवीन अधिकारी ने पेयजल लाइन मरम्मत की मांग की। यह भी पढ़ें- Champawat News: बहु...