चम्पावत, नवम्बर 4 -- Champawat News: चम्पावत। बनबसा में सेना भर्ती 23 से 29 नवंबर तक होगी। डीएम ने विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन, ठहरने, भोजन, सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती क्षेत्र में एम्बुलेंस और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रखने को कहा। सुगम आवागमन के लिए सेना की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रबंध करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...