चम्पावत, अक्टूबर 20 -- Champawat News: बनबसा। श्री राधा शरणम सेवा समिति ने दशहरे पर प्रसाद वितरित किया। कैनाल रोड में श्री राधा रानी की अरदास के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। समिति सावन में मां शारदा आरती, ठाकुर जी का झूलन उत्सव, 40 दिनी हनुमान चालीसा आदि कार्यक्रम करती है। समिति के संस्थापक व मुख्य सेवक कपिल भार्गव ने बताया कि आने वाले कार्तिक में कीर्तन और दीप दान कार्यक्रम होगा। यहां महेश चंद, व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, मनोज मित्तल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, चंद्रशेखर भट्ट, बलवंत पारीक, रवि कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...