चम्पावत, अगस्त 27 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, पाटी। बग्वाल मेले में सांस्कृतिक संध्या शुरू हुई। लखनऊ से आए कलकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को देर रात तक लोग जमे रहे। मां वाराही देवीधुरा में बुधवार से सांस्कृतिक संध्या शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी और वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी ने किया। महामंडलेश्वर कला समिति गोली बिरगुल की टीम ने दल नायक रमेश राम के नेतृत्व में तमाम कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा त्रिदेवाशीष नृत्य और नाट्य अकादमी लखनऊ की टीम ने नैतिक सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलाकारों ने मां वाराही की आराधना की। टीम ने कुमाउनी, गढ़वाली, पंजाबी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। यह भी पढ़ें- Champawat News: मां वाराही धाम देवीधुरा में विशेष पूजन हुआ दीपक परव...