Champawat News: फोर्ती स्कूल में बाल दिवस मनाया
चम्पावत, नवम्बर 14 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। राउप्रावि फोर्ती में बाल दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व.नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि सीडीओ अजय सिंह और पूर्व शिक्षक गोविंद बोहरा ने नेहरू के कार्यों की जानकारी दी। क्विज और रंगोली प्रतियोगिता में गौरव, ज्योति, प्रांजल, कविता, निशा, चित्रा, पाश्वी, सचिन, तनिष्क, रवि और प्रियांशु विजेता बने। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की ओर से दिव्यांग छात्रा ममता जोशी को पैडल सिलाई मशीन दी। यहां बीडीओ कवींद्र सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह मेहता, प्रधान रेनू बगौली, ललित मोहन, सोनू चौबे, शंकर बगौली, मदन उपाध्याय, योगेश बगौली, ओम प्रकाश बगौली, दीवान सिंह फिरमाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मझगांव के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.