Champawat News: फार्मासिस्टों को कुंभ ड्यूटी से अलग रखने की मांग
चम्पावत, नवम्बर 25 -- Champawat News: चम्पावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट संगठन ने कुंभ ड्यूटी से अलग रखने की मांग की है। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों ने सीएम डॉ.देवेश चौहान को ज्ञापन दिया। संगठन अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और जिला मंत्री रोशन विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में चम्पावत जिले में दस महिला समेत कुल 50 फार्मेसी अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें से 12 फार्मेसी अधिकारी प्रमुख अस्पतालों में तैनात हैं। पांच छह फार्मासिस्ट पारिवारिक कारणों से व्यस्त रहते हैं। इस वजह से 22 फार्मासिस्ट मां पूर्णागिरि, चार धाम और अन्य आपातकालीन ड्यूटी करते हैं। कहा कि पहले से फार्मेसी अधिकारियों की कमी से स्वास्थ्य सेवा में दिक्कत आ रही हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने फार्मासिस्टों को कुंभ ड्यूटी से अलग रखने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.