चम्पावत, अक्टूबर 3 -- Champawat News: चम्पावत। सेवा संकल्प अभियान के तहत में चार अक्तूबर को अपरान्ह तीन बजे से न्याय पंचायत मोहनपुर के प्राइमरी पाठशाला फागपुर में विशेष बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी करेंगे। कार्यक्रम के संचालन के लिए डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शिविर में राजस्व, विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, पेयजल, ऊर्जा, उद्योग तथा आपदा प्रबंधन सहित कुल 24 प्रमुख रेखीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...