चम्पावत, अगस्त 8 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट में जय मां झूमाधुरी फुटबाल सीजन छह प्रतियोगिता जारी है। दूसरे सेमीफाइनल में चांदमारी ने चम्पावत की टीम को हराया। जीआईसी खेल मैदान में दूस सेमीफाइनल कांटे का रहा। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। नतीजे के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसमें चांदमारी ने चार-तीन से जीत दर्ज की। रेफरी अतुल नाथ और लाइंसमैन नानू करायत व यश करायत रहे। करन सिंह कुंवर, ऋतिक कुंवर, सागर कुंवर, प्रियांशु बिष्ट मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- फाइनल में पहुंची राइकोट की टीम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...