चम्पावत, जुलाई 3 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर उप जिला अस्पताल के डॉ.मोहम्मद उमर ने एक शिक्षक पर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। टनकपुर अस्पताल में तैनात डॉ. मोहम्मद उमर ने टनकपुर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि क्षेत्र के एक शिक्षक ने उनके नाम और हस्ताक्षर से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया गया है। उनका कहना है कि यह सर्टिफिकेट उन्होंने नहीं बनाया है। न ही उनके हस्ताक्षर हैं। सर्टिफिकेट 13 मई से 30 जून तक का बनाया गया है। एसएसआई पूरन सिंह तोमर मामले की जांच कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...