चम्पावत, अक्टूबर 25 -- Champawat News: टनकपुर। नंदा कॉन्वेंट स्कूल टनकपुर में भारत विकास परिषद शाखा टनकपुर एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के सौजन्य से चैतन्य महोत्सव के अंतर्गत प्रोजेक्ट शी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई, वक्ताओं ने सशक्त नारी, सशक्त समाज के संदेश के माध्यम से छात्राओं को आत्म विश्वासी बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सुरक्षित व उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया और उनके द्वारा छात्रों की अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं संस्थापक डॉ. मुकुल शर्मा, स्त्री रोग विशेषत डॉ. प्रभा जोशी, टनकपुर साइबर सेल के सदस...