चम्पावत, नवम्बर 15 -- Champawat News: चम्पावत। सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसरों, करियर विकल्पों एवं रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से बलिदानी सैनिक शिरोमणि चिलकोटी बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा जीआईसी किमतोली में करियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रायोजन कुमाऊ इंस्ट्रूमेंट एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज के स्वामी बंशीधर चिलकोटी ने किया। उनके द्वारा विद्यालय को संगीत शिक्षा एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हारमोनियम, तबला सहित विभिन्न वाद्य यंत्र भेंट किए गए। करियर काउंसलिंग कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न विषयों पर आधारित शैक्षिक एवं प्रेरणादायक वीडियो प्...