चम्पावत, अगस्त 20 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। प्रधान से बदसलूकी करने पर दस दोषियों को पांच साल की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर 37-37 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जुलाई 2024 में गुदमी बनबसा की एसटी प्रधान से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग और जूतों की माला पहनाई थी। गुदमी, बनबसा की पूर्व प्रधान विनीता राना के साथ बदसलूकी करने पर दस लोगों को सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2024 में बनबसा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आए थे। दस जुलाई को प्रशासन ने प्रधान को राहत सामग्री बांटने में मदद करने को बुलाया। आरोप है कि पांच महिलाओं समेत दस लोगों ने प्रधान के साथ गालीगलौज, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही जूतों की माला पहनाई। प्रधान की तहरीर पर नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगो...