चम्पावत, अक्टूबर 23 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। जीआईसी खेतीखान के स्काउट हर्षित बिष्ट और जीआईसी टनकपुर की गाइड जिज्ञासा खर्कवाल की जोड़ी ने तृतीय सोपान जांच परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। पुरस्कार में छह हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया। दोनों की उपलब्धि पर डीएम मनीष कुमार, सीईओ मान सिंह, बीईओ पाटी भारत जोशी, जिला सचिव स्काउट एवं गाइड दयाकृष्ण जोशी, जिला स्काउट कमिश्नर श्याम दत्त चौबे, गाइड कमिश्नर सुशीला चौबे, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर जनार्दन गड़कोटी, जिला संगठन आयुक्त वेद प्रकाश पन्त, गाइड ट्रेनिंग कमिश्नर हेमा जोशी, हरीश गहतोड़ी, दिनेश जोशी,अखिलेश जोशी, डॉ. भुवन जोशी, प्रधानाचार्य धीरज चौहान ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...