चम्पावत, सितम्बर 24 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। राजकीय पॉलीटेक्निक में एनएसएस दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने किया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने एनएसएस के मकसद की जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नशा मुक्ति पर नाटक पेश किया। इससे पूर्व कालेज परिसर और प्राथमिक विद्यालय पऊ में सफाई अभियान चलाया। यहां कार्यक्रम अधिकारी सोनू कुमार, देवेश कोहली, मानसी अधिकारी, गोविंद बल्लभ थ्वाल, अनिल रौतेला, कमलेश कुमार आजाद, निशा गौतम, किरन चंद्र और दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर मनाया एनएसएस स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर शिविर का किया आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...