चम्पावत, सितम्बर 27 -- Champawat News: लोहाघाट। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों के मॉडल का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने मॉडल की उपयोगिता और कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी। इस मौके पर सोनू कुमार, विवेक मौर्या, मयंक बिष्ट, कमलेश कुमार आजाद, पुनीत चौहान, दीपक भट्ट आदि ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- भाषण प्रतियोगिता में गीता प्रथम यह भी पढ़ें- Almora News: भाषण प्रतियोगिता में गीता र...