Champawat News: पेयजल निर्माण कार्य पूरा न होने पर ग्रामीण नाराज
चम्पावत, जुलाई 8 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी के प्रेमनगर में जेजेएम से पेयजल योजना का निर्माण नहीं हो सका है। इस पर बुधवार को ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। बैठक में उन्होंने समस्या पर विचार विमर्श किया। प्रेमनगर में बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षक खष्टी बल्लभ पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में दो हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। उन्होंने बताया कि जेजेएम से करीब चार करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी। दो वर्ष पूर्व इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कुछ समय बाद ट्यूबवेल की खुदाई के बाद कार्य बंद कर दिया गया। जिससे योजना अधर में लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य जल्द पूरा करने को लेकर एसडीएम, डीएम और जल संस्थान से कई बार कहा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.