Champawat News: पुल बनाने की मांग पर सीएम को भेजा ज्ञापन
चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। विकासखंड के ग्राम पंचायत डूंगरी फर्त्याल में बुगां फर्त्याल से ढेरनाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर पुल निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ग्राम प्रधान गीता फर्त्याल के नेतृत्व में सीएम को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान ने कहा कि बुगां फर्त्याल से ढेरनाथ मंदिर सड़क पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। साथ ही भविष्य में यातायात के लिए वैकल्पिक बाईपास मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। ग्राम प्रधान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.