चम्पावत, अक्टूबर 27 -- Champawat News: योगेश जोशी, बनबसा। पुलिस ने 198 बोतल नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि पुलिस टीम ने गड़ीगोठ जाने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान आरोपी संजीव निवासी खटीमा के पास से 48 टेट्रा पैक देसी शराब और 150 बोतल कर्णाली नेपाली मार्का शराब बरामद की। उन्होंने बताया है आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में एएसआई धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम कुरैशी, पंकज सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...