चम्पावत, जुलाई 23 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। पुलिस ने नशा तस्करों और ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ओवर स्पीडिंग से बचने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने को लेकर जागरुक किया। एसपी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...