Champawat News: पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान
चम्पावत, अक्टूबर 3 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत के कई क्षेत्रों में पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने रौंसाल में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। पाटी पुलिस ने देवीधुरा चौकी क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराध और यातायात नियमों के बारे में बताया। लोहाघाट पुलिस ने नेपाल सीमा से लगे गांव में फेक मैसेज, फेक लिंक, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट, चाइल्ड पोर्नोग्राफी आदि से बचाव की जानकारी दी। रीठा साहिब पुलिस ने कुलियालगांव में महिलाओं, बच्चों एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। यह भी पढ़ें- Almora News: बैंक संबंधी जानकारी किसी को ना करें साझा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.